उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो बदमाश गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो बदमाश गिरफ्तार
Published : Mar 15, 2023, 1:57 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 1:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Encounter between police and miscreants in Sultanpur, two miscreants arrested
Uttar Pradesh: Encounter between police and miscreants in Sultanpur, two miscreants arrested

घायल बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सुल्तानपुर (उप्र):  सुल्तानपुर जिले में एक महिला की सोने की चेन और अंगूठी छिनने वाले दो बदमाशों को बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र में खुशियारी गांव के भट्टे के पास बुधवार सुबह मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से झपटमार भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी अकरम खान ने बताया कि क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी राहुल और उनकी पत्नी प्रियंका मंगलवार को सूरापुर स्थित बिजेथुआ महावीरन धाम पर अपने बेटे का मुंडन कराने गए थे। शाम को मोटरसाइकिल से लौटते समय मगरसन के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। तमंचे से धमकाकर प्रियंका के गले से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली थी।.

उन्होंने बताया कि विरोध करने पर बदामाशों ने तमंचे के बट से राहुल और प्रियंका के सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर खुशियारी गांव के पास से दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ लिया। घंटो की पूछताछ के बाद उन्होंने वारदात में अपनी भूमिका कबूल की।.

खान ने बताया कि पुलिस टीम जब इन्हें माल बरामद करने के लिए उक्त स्थान पर ले गई तो वहां रखे अवैध हथियार निकालकर दोनों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने लगे। बदमाशों की गोली सिपाही गगनदीप साहनी को लगी और वह घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी जिससे दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।.

घायल बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनकी पहचान जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी मोनू यादव बदलापुर और सरपतहा निवासी करुणा शंकर उर्फ कामता पाठक के रूप में हुई है। करुणा पर लूट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM