नोएडा में अध्यापिका पर 16 वर्षीय छात्र को अगवा करने का आरोप, शिकायत दर्ज
नोएडा में अध्यापिका पर 16 वर्षीय छात्र को अगवा करने का आरोप, शिकायत दर्ज
Published : Jan 16, 2023, 4:40 pm IST
Updated : Jan 16, 2023, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Noida teacher accused of kidnapping 16-year-old student, complaint filed
Noida teacher accused of kidnapping 16-year-old student, complaint filed

वहीं, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने अपने साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

नोएडा (उप्र) : नोएडा के सेक्टर-123 में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक अध्यापिका पर अपने बेटे को अगवा करने का आरोप लगाते हुए, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-113 के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 16 वर्षीय बेटा अनुराग शुक्ला उसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था।

प्रजापति के अनुसार, शिकायत में विजय शुक्ला ने आरोप लगाया है कि अध्यापिका उनके बेटे को अगवा कर फरार हो गई है।

प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला छात्र को पसंद करने लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र का पता लगाने के लिए पुलिस के दो दल गठित किए हैं।

वहीं, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने अपने साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत के अनुसार, सैनी गांव का निवासी दीपक उसे एक होटल ले गया जहां उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया।. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM