UttarPradesh Weather: UP में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, शिमला से भी कम हुआ तापमान
UttarPradesh Weather: UP में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, शिमला से भी कम हुआ तापमान
Published : Jan 16, 2026, 1:04 pm IST
Updated : Jan 16, 2026, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
 Cold weather breaks records in UP
Cold weather breaks records in UP

पहाड़ों में बर्फबारी से राज्य में ठंड और बढ़ेगी।

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण रात का तापमान शिमला (7°C) और जम्मू (4.4°C) से भी नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (Cold weather breaks records in UP news in hindi) 

इस बीच, उत्तराखंड में आज से 21 जनवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे उत्तर प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं शुक्रवार सुबह लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव और अलीगढ़ सहित 35 जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

कई इलाकों में विज़िबिलिटी शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़कों पर आगे देख पाना मुश्किल हो गया। बाइक सवारों के हाथ सुन्न पड़ गए। घने कोहरे के कारण गोरखपुर और लखनऊ में 30 से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट हैं। 

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी 100 मीटर से कम रहने की आशंका है।

(For more news apart from Cold weather breaks records in UP news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM