उप्र: बरेली में किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 16 साल की जेल

खबरे |

खबरे |

उप्र: बरेली में किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 16 साल की जेल
Published : Dec 16, 2022, 1:52 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: 16 years in jail for raping a teenage girl in Bareilly
UP: 16 years in jail for raping a teenage girl in Bareilly

पीड़ित की मां ने थाना बारादरी में पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसने 25 जून, 2015 उसकी बेटी से बलात्कार किया।

बरेली (उत्तर प्रदेश) : बरेली की एक अदालत ने 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के दोषी 22 वर्षीय युवक को 16 साल जेल की सजा सुनाई है। सरकारी वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकारी वकील सरनाम सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता ने दोषी राजेंद्र पटेल को बृहस्पतिवार को सजा सुनाई और उस पर 45,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। घटना बरेली शहर के थाना बारादरी क्षेत्र की है।

पीड़ित की मां ने थाना बारादरी में पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसने 25 जून, 2015 उसकी बेटी से बलात्कार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया था कि आरोपी उसे बहला फुसला कर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। अदालत ने जुर्माने की आधी राशि पीड़ित किशोरी को देने का आदेश दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM