उप्र: बलिया में एक महिला सहित पांच नक्सली गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र: बलिया में एक महिला सहित पांच नक्सली गिरफ्तार
Published : Aug 17, 2023, 2:15 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 2:15 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

सभी नक्सली बलिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

बलिया (उप्र): उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ( एटीएस) ने जिले के सहतवार थाना क्षेत्र से एक महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की वाराणसी शाखा ने एक बयान जारी करके बताया कि 15 अगस्त को जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के समीप से महिला नक्सली तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा, लल्लू राम उर्फ अरुण,सत्य प्रकाश वर्मा,राम मूरत व विनोद साहनी को गिरफ्तार किया गया है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बृहस्पतिवार को नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि सूचना मिली थी कि नक्सली बिहार व झारखंड के सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधियों के विस्तार के लिए नए सदस्यों की भर्ती तथा नक्सल विचारधारा का प्रचार प्रसार करने के बारे में एक गोपनीय बैठक कर रहे थे, तभी इन्हें गिरफ्तार किया गया।

सभी नक्सली बलिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एटीएस ने इनके पास से भारी मात्रा में नक्सल साहित्य,पर्चे,हस्तलिखित संदेश,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं असलहा बरामद किया है।

बलिया जिले से पांच नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद बलिया पुलिस सतर्क हो गई है।  पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि पुलिस जिले में नक्सली गतिविधियों को लेकर सतर्क है और जांच एजेंसी से प्राप्त हो रही जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM