UP News: रामपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गो-तस्कर घायल, गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

UP News: रामपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गो-तस्कर घायल, गिरफ्तार
Published : Oct 17, 2023, 12:00 pm IST
Updated : Oct 17, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने बताया कि घिर चुके बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

रामपुर (उप्र) : रामपुर जिले के कैमरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो तथाकथित गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात कैमरी थाना क्षेत्र के जंगल ग्राम मुंडिया कलां में शमशान घाट के पीछे खेत में एक गौवंशीय पशु का वध करने की सूचना पर कैमरी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येंद्र कुमार यादव अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर बदमाशों को ललकारा।

उन्होंने बताया कि घिर चुके बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। एसएचओ यादव ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान रामपुर जिले के खजुरिया थाना क्षेत्र के नदीम और बाबू के रूप में हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जीवित गोवंशीय पशु, वध करने का सामान, दो तमंचे 315 बोर, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। 

Location: India, Uttar Pradesh, Rampur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM