उप्र : नोएडा में पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश, जाने...

खबरे |

खबरे |

उप्र : नोएडा में पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश, जाने...
Published : Dec 17, 2022, 12:52 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 12:52 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Instructions to speed up action against old vehicles in Noida
UP: Instructions to speed up action against old vehicles in Noida

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मदान ने कहा कि जिले में पुराने वाहनों पर कार्रवाई की गति काफी धीमी है और अब तक सिर्फ 10 हजार पुराने वाहनों को ...

नोएडा (उप्र) :  गौतम बुद्ध जिला के अपर जिलाधिकारी (एडीएम), प्रशासन नितिन मदान ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) विभाग के अधिकारियों को पुराने वाहनों के खिलाफ धीमी कार्रवाई को लेकर जमकर फटकार लगाई।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मदान ने कहा कि जिले में पुराने वाहनों पर कार्रवाई की गति काफी धीमी है और अब तक सिर्फ 10 हजार पुराने वाहनों को सड़क से हटाया गया है, जबकि जिले में पुराने वाहनों की संख्या 1.54 लाख है, जिन्हें हटाया जाना है। 1.44 लाख वाहन अब भी सड़कों पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन करके दौड़ रहे हैं।

कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी ने एआरटीओ विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई में तेजी लाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की समीक्षा की गई और अब तक केवल 10 हजार वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई है, जबकि जिले में 1.4 4 लाख पुराने वाहन अब भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

एडीएम ने बताया कि आरटीओ विभाग को पंजीकरण रद्द का तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दुर्घटना के ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में विद्यालय वाहन सुरक्षा समिति का गठन जरूरी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM