RamLalla New Photo: सामने आई रामलला की मोहक तस्वीर, यहां देखें भगवान राम का अद्भूत रूप

खबरे |

खबरे |

RamLalla New Photo: सामने आई रामलला की मोहक तस्वीर, यहां देखें भगवान राम का अद्भूत रूप
Published : Jan 19, 2024, 12:46 pm IST
Updated : Jan 22, 2024, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
Ayodhya Ram Mandir RamLalla New Photo Update
Ayodhya Ram Mandir RamLalla New Photo Update

इस तस्वीर में रामलला के पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला को फूलों की माला पहनाई गई है। 

Ayodhya Ram Mandir RamLalla New Photo: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना होनी है. 16 जनवरी से ही प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे है. वहीं इस दौरान राम मंदिर के अंदर रामलला की मूर्ति रखी गई, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी. तस्वीर में रामलला की मूर्ती को कपड़े से ढ़का देखा गया था वहीं अब रामलला की मूर्ती की दूसरी तस्वीर भी सामने आ गई है. इस तस्वीर में रामलला के पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला को फूलों की माला पहनाई गई है। 

ramlalla new picramlalla new pic

इससे पहले गुरुवार को, राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के हिस्से के रूप में मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह के अंदर राम लला की मूर्ति स्थापित की गई थी। खास बात यह है कि 16 जनवरी से शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन 18 जनवरी को मूर्ति की अद्भुत तस्वीर सामने आई . रामलला के अचल विग्रह को  पहले उन्हें ढक कर रखा गया था।  गुरूवार को मूर्ती का पूजन भी किया गया था.

गर्भगृह में एक आसन पर रामलला की मूर्ति स्थापित की गई। लगभग 51 इंच की मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। गर्भगृह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि रामलला की मूर्ति को गुरुवार दोपहर गर्भगृह में रखा गया।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होंगे, जिसे अगले दिन जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

(For more news apart from Ayodhya Ram Mandir RamLalla New Photo, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: ram mandir

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM