Lok Sabha Election 2024: जानें कौन हैं सहारनपुर की पोलिंग एजेंट ईशा अरोड़ा, जिनकी तस्वीरें हो रही वायरल

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024: जानें कौन हैं सहारनपुर की पोलिंग एजेंट ईशा अरोड़ा, जिनकी तस्वीरें हो रही वायरल
Published : Apr 19, 2024, 11:21 am IST
Updated : Apr 19, 2024, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Saharanpur polling agent Isha Arora photos goes viral on social media
Saharanpur polling agent Isha Arora photos goes viral on social media

तस्वीरों में वह लाल सूट सलवार और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए नजर आ रही हैं।

Saharanpur Polling Agent Isha Arora News: उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में आज मतदान हो रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर सहारनपुर की पोलिंग ऑफिसर ईशा अरोड़ा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर अचानक उनकी तस्वीरें पसंद की जा रही हैं, लोग इन पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

दरअसल, जब सहारनपुर के जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयरहाउस से पोलिंग पार्टियां चुनाव से जुड़ी जरूरी सामग्री लेकर रवाना की गईं तो ईशा अरोड़ा की तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद हो गईं. उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया. इन तस्वीरों में वह लाल सूट सलवार और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। एक पल के लिए हर किसी की निगाहें उनकी इन तस्वीरों पर टिक गईं।

कौन हैं ईशा अरोड़ा?

दरअसल ईशा अरोड़ा सहारनपुर की रहने वाली हैं और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करती हैं। लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी गंगोह विधानसभा के महंगी गांव में है। वह यहां पोलिंग बूथ पर पोलिंग ऑफिसर के तौर पर तैनात हैं.

चुनाव के दौरान जैसे ही ईशा अरोड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों को पीली साड़ी वाली रीना त्रिवेदी की याद आ गई. 2019 चुनाव के दौरान उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. जब वह पीली साड़ी पहनकर चुनाव ड्यूटी करने पहुंची थीं. जिसके बाद पता चला कि रीना लखनऊ के लोक निर्माण विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी.

आपको बता दें कि आज यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

(For more news apart from Lok Sabha Election 2024 Saharanpur polling agent Isha Arora photos goes viral on social media, stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM