UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को झटका, महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी

खबरे |

खबरे |

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को झटका, महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, बनाएंगे नई पार्टी
Published : Feb 20, 2024, 1:15 pm IST
Updated : Feb 20, 2024, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Samajwadi Party leader Swami Prasad Maurya resigns before Lok Sabha elections
Samajwadi Party leader Swami Prasad Maurya resigns before Lok Sabha elections

बता दें कि इसकी खबर तो पहले से ही थी. वहीं खबर ये भी थी कि वो अपनी एक नई पार्टी की शुरुआत करेंगे.

Lok Sabha Elections 2024,UP Politics News:  देश में लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है. जहां सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में लगी है, वहीं कई नेता अपनी -अपनी पार्टियों से अलग-थलग हो रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता और MLC पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि इसकी खबर तो पहले से ही थी. वहीं खबर ये भी थी कि वो अपनी एक नई पार्टी की शुरुआत करेंगे. खबर है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ 22 फरवरी को नए राजनीतिक संगठन या पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. 

गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी. वह बसपा सरकार में मंत्री भी थे। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए और योगी सरकार में मंत्री बने, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर पाला बदल लिया और इस बार समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. समाजवादी पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया और पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया.

(For more news apart fromSamajwadi Party leader Swami Prasad Maurya resigns before Lok Sabha elections
 News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM