NEET Result 2024 Controversy: NEET परीक्षा मामले में अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- यह किसी की बड़ी साजिश!

खबरे |

खबरे |

NEET Result 2024 Controversy: NEET परीक्षा मामले में अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- यह किसी की बड़ी साजिश!
Published : Jun 20, 2024, 2:39 pm IST
Updated : Jun 20, 2024, 2:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Akhilesh Yadav targets Center in NEET exam issue News In Hindi
Akhilesh Yadav targets Center in NEET exam issue News In Hindi

यादव ने कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा न होने से, शिक्षकों की कमी में और ज़्यादा इज़ाफ़ा होगा।

NEET Result 2024 Controversy: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''और अब गड़बड़ी की ख़बर के बाद यूजसी- नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी। भाजपा के राज में पेपर माफ़िया लगभग हर परीक्षा में धांधली कर रहा है। यह देश के ख़िलाफ़ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ''पुलिस में भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी जिससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी। नीट की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी तथा बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे।''

यादव ने कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा न होने से, शिक्षकों की कमी में और ज़्यादा इज़ाफ़ा होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी से देश के विकास में बाधा उत्पन्न होगी, जो कालांतर में बेहद घातक साबित होगी।

उन्होंने कहा, ''इन सबके कारण प्रशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी। यह हमारे देश के विरूद्ध कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम निकलेंगे। इसीलिए अदालत की निगरानी में इसकी कठोर जाँच हो और दोषियों को कठोरतम सज़ा दी जाए, और कोई भी अपराधी छोड़ा न जाए, फिर वह कोई भी हो।''

(For More News Apart from Akhilesh Yadav targets Center in NEET exam issue News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM