मथुरा : साधु वेश धारी व्यक्ति ने पांच साल के बच्चे की पटक-पटकर कर की हत्या

खबरे |

खबरे |

मथुरा : साधु वेश धारी व्यक्ति ने पांच साल के बच्चे की पटक-पटकर कर की हत्या
Published : Aug 20, 2023, 12:42 pm IST
Updated : Aug 20, 2023, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो

पहले उसने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा और फिर पटक-पटककर मार डाला।

मथुरा (उत्तर प्रदेश): जनपद के गोवर्धन इलाके से एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र में शनिवार को गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा के दौरान साधु वेश धारी एक व्यक्ति ने पांच साल के बच्चे की सड़क पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बुरी तरह पीटा और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक बच्चा खाने-पीने की चीजें बेचने में अपने पिता की मदद कर रहा था और यह देखकर साधु वेशधारी शख्स नाराज हो गया था। । पहले उसने बच्चे को गोद में लेकर दुलारा और फिर पटक-पटककर मार डाला।
 

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया, ‘‘शनिवार को साधु वेश धारी जिसका नाम ओमप्रकाश (52) है , गोवर्धन में गिरिराज पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहा था। राधाकुण्ड क्षेत्र में परिक्रमा के दौरान आरोपी पिता हरपाल की खाने-पीने की चीजें बेचने में मदद कर रहे पांच साल के अंकित से नाराज हो गया और सड़क पर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी।’’ आरोपी मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और गुस्साए ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है और आरोपी के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज कर पूछताछ की जाएगी। एसपी ने बताया कि आरोपी अभी बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है और उसे सिर्फ अपना नाम-पता बताया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राधाकुण्ड के गोपाल घाट पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राधारानी परिक्रमा मार्ग पर वाहन खड़े कर रास्ता बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गोवर्धन की उप जिलाधिकारी दीपिका मेहर एवं एसपी (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM