UP : अवैध रूप से संचालित निजीअस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत

खबरे |

खबरे |

UP : अवैध रूप से संचालित निजीअस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत
Published : Aug 20, 2023, 1:11 pm IST
Updated : Aug 20, 2023, 1:11 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

जांच में पता चला है कि नर्सिंग होम का स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण नहीं कराया गया है।

भदोही (उत्तर प्रदेश): जिले में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेसी सरोज ने बताया, ‘‘वीरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी ऋतु देवी (22) को प्रसव के लिए शुक्रवार को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। अस्पताल के डॉक्टर शैलेश सरोज के हाथों शनिवार को सर्जरी के माध्यम से बच्चे का जन्म हुआ। इस दौरान जच्चा की मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है।’’

डॉक्टर सरोज ने बताया कि जांच में पता चला है कि नर्सिंग होम का स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि शैलेश सरोज बगैर वैध मेडिकल डिग्री के डॉक्टरी कर रहा था। घटना के बाद शैलेश सरोज ने कथित तौर पर वहां भर्ती अन्य मरीजों को हटा दिया और मौके से भाग गया।

स्वास्थ्य विभाग स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल अजय सेठ ने बताया की औपचारिक रूप से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM