Double Murder in Azamgarh :द‍िनदहाड़े दुकान में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

खबरे |

खबरे |

Double Murder in Azamgarh :द‍िनदहाड़े दुकान में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी
Published : Sep 20, 2023, 1:13 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर रशीद पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

आजमगढ़ (उप्र): उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार सुबह कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र की बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर गोली  मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग आर्य सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रशीद अहमद (55) सरदहा बाजार में अपने मकान में रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करते थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने छोटे बेटे शोएब (22) के साथ दुकान खोल कर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर रशीद पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

 बेटा जान बचाने के लिए दुकान के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन मकान की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते बदमाश हवा में गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए।

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, फॉरेंसिक टीम व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुरानी रंजिश के कारण पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या की गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM