कांशीराम आवास योजना: मकानों के अवैध आवंटन के आरोप में अधिशासी अधिकारी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

कांशीराम आवास योजना: मकानों के अवैध आवंटन के आरोप में अधिशासी अधिकारी गिरफ्तार
Published : Dec 20, 2022, 10:49 am IST
Updated : Dec 20, 2022, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
Kanshiram Awas Yojana: Executive officer arrested on charges of illegal allotment of houses
Kanshiram Awas Yojana: Executive officer arrested on charges of illegal allotment of houses

कांशीराम आवास योजना के तहत मकानों के अवैध आवंटन के आरोप में एक स्थानीय अदालत के आदेश पर वर्ष 2011 में चंदौली कोतवाली में प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी,...

बलिया (उत्तर प्रदेश) :  बलिया जिले के रसड़ा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को कांशीराम आवास योजना के तहत मकानों के आवंटन में धांधली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने मंगलवार को बताया कि रसड़ा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को चंदौली पुलिस ने सोमवार को रसड़ा से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र प्रसाद पर वर्ष 2011-12 में चंदौली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के पद पर रहते हुए कांशीराम आवास योजना के तहत मकानों के आवंटन में धांधली करने और उन लोगों को आवास आवंटित करने का आरोप है, जो लोग उसे पाने के पात्र नहीं थे।.

वैस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कांशीराम आवास योजना के तहत मकानों के अवैध आवंटन के आरोप में एक स्थानीय अदालत के आदेश पर वर्ष 2011 में चंदौली कोतवाली में प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के बाद 24 जनवरी 2011 को 40 मकानों के आवंटन को अवैध करार देते हुए, उनके आवंटन रद्द कर दिए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM