बलिया : बलात्‍कार के बाद किशोरी गर्भवती, पड़ोसी निकला आरोपी

खबरे |

खबरे |

बलिया : बलात्‍कार के बाद किशोरी गर्भवती, पड़ोसी निकला आरोपी
Published : Aug 21, 2023, 12:58 pm IST
Updated : Aug 21, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।.

बलिया (उप्र): बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने और पीड़िता के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्म वीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के साथ उसके रिश्ते के भाई और पड़ोसी दिलीप (20) ने कुछ माह पूर्व बलात्कार किया था। किशोरी जब चार माह की गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी परिजनों को हुई।

एसएचओ ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर रविवार को दिलीप के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दिया टिकट

26 Feb 2025 5:54 PM

ਪੰਥਕ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ Sukhbir Singh Badal ‘ਤੇ ਵਰ੍ਹੇ Prem Singh Chandumajra Interview

20 Feb 2025 5:44 PM

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM