महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार
Published : Sep 21, 2023, 6:12 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 6:31 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान रविंद्र और पवन चौधरी के रूप में हुई है।

संभल (उप्र):  संभल के चंदौसी में एक महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकार दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमरोहा के गजरौला थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक की ड्यूटी मंगलवार रात चंदौसी के मेला गणेश चौथ में लगी थी। वह बुधवार को ड्यूटी से वापस जा रही थी तभी रास्ते में कार सवार दो सिपाहियों ने उसका पीछा किया। उन्होंने बताया कि आरोप है कि महिला दारोगा ने जब संभल के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित इस्लामनगर मार्ग पर अपनी कार रोकी तो सिपाहियों ने उसके साथ अभद्रता की।

कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान रविंद्र और पवन चौधरी के रूप में हुई है। उनके खिलाफ छेड़खानी तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने दोनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM