उप्र: ATM को काटकर पैसे लूटने की कर कहा था कोशिश, दो भाइयों समेत तीन पकड़े
उप्र: ATM को काटकर पैसे लूटने की कर कहा था कोशिश, दो भाइयों समेत तीन पकड़े
Published : Dec 21, 2022, 12:26 pm IST
Updated : Dec 21, 2022, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Three including two minor brothers arrested for trying to rob money from ATM
UP: Three including two minor brothers arrested for trying to rob money from ATM

पुलिस ने एक एटीएम को काटकर उसमें से धन लूटने के प्रयास के आरोप में दो नाबालिग भाइयों को हिरासत में लिया है और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक एटीएम को काटकर उसमें से धन लूटने के प्रयास के आरोप में दो नाबालिग भाइयों को हिरासत में लिया है और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि पिछले शनिवार को कोसीकलां थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर उसमें रखा धन लूटने की कोशिश करने वाले दो किशोरों और उनके बालिग मौसेरे भाई रोहित को पुलिस ने मंगलवार रात को नंदगांव मार्ग पर पकड़ लिया।

पांडे के मुताबिक, शनिवार रात कोसीकलां थाना क्षेत्र में रोहित और उसके दो फुफेरे भाइयों ने एक एटीएम काटकर उसमें से पैसे लूटने की कोशिश की थी, मगर वे सफल नहीं हो सके थे।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी दीवार तोड़कर एटीएम के केबिन में घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही।

पांडे के अनुसार, आरोपियों के पास से एक गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर, दस्ताने, तीन मोबाइल, टूटा हुआ ब्लेडनुमा चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM