यूपी में ‘का बा’, अगली बार चुनाव में भाजपा बाहर होगी : अखिलेश यादव

खबरे |

खबरे |

यूपी में ‘का बा’, अगली बार चुनाव में भाजपा बाहर बा : अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
Published : Feb 22, 2023, 11:33 am IST
Updated : Feb 22, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
'Ka Ba' in UP, BJP will be out in next elections: Akhilesh Yadav
'Ka Ba' in UP, BJP will be out in next elections: Akhilesh Yadav

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा सिंह राठौर अपने भोजपुरी गीत ‘बिहार में का बा’ के ज़रिये सुर्ख़ियों में आई थीं और..

लखनऊ ; समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानमंडल सत्र में बुधवार को बजट पेश होने से पहले एक ट्वीट में सरकार पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत ‘यूपी में का बा’ की तर्ज़ पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगली बार चुनाव में भाजपा बाहर होगी।

विधानमंडल के बजट सत्र में बुधवार को वित्त वर्ष 2023-2024 का बजट पेश होना प्रस्तावित है। इससे पहले आज सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘यूपी में का बा, यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा, यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा, यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा, यूपी में कारोबार का बंटाधार बा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा, यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा, यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा, यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा।’’

 

 

अखिलेश के ट्वीट पर पलटवार करते हुए भाजपा की उप्र इकाई के मीडिया सह -संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, “यूपी में अपराधियन खातिर जेल बा, यूपी में आम आदमी का जीवन खुशहाल बा, यूपी में जाति धर्म का भेदभाव समाप्त बा।”.

श्रीवास्तव ने अखिलेश के अंदाज़ में ही भोजपुरी में जवाब देते कहा, “यूपी में उद्योगपतियन खातिर बढ़िया माहौल बा, यूपी में भ्रष्टाचारियन पर लगाम बा, यूपी में अगड़ा पिछड़ा दलित सबकर सम्मान बा, यूपी में अगले कई चुनाव में कोई का मौका न बा।”.

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा सिंह राठौर अपने भोजपुरी गीत ‘बिहार में का बा’ के ज़रिये सुर्ख़ियों में आई थीं और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने ‘यूपी में का बा’ गीत गाकर लोगों का ध्यान खींचा था। हालाँकि गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन समेत कई लोगों ने नेहा के गीत पर पलटवार करते हुए जवाब दिया था।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM