नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा, यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों... : खुर्शीद

खबरे |

खबरे |

नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा, यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों... : खुर्शीद
Published : Dec 22, 2022, 3:30 pm IST
Updated : Dec 22, 2022, 3:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Bharat Jodo Yatra will not stop, taking all precautions related to prevention of Kovid in the journey...: Khurshid
Bharat Jodo Yatra will not stop, taking all precautions related to prevention of Kovid in the journey...: Khurshid

खुर्शीद ने कहा "कांग्रेस अपनी यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों का पालन हर हाल में करेगी लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी..।" 

लखनऊ : कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पत्र लिखे जाने के बीच यात्रा की समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रा नहीं रोकी जाएगी।  खुर्शीद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा "कांग्रेस अपनी यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों का पालन हर हाल में करेगी लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी।" 

खुर्शीद से पूछा गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राहुल को पत्र लिखकर यात्रा रोकने को कहा है, तो क्या यात्रा कार्यक्रम पर इसका असर पड़ेगा? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है इसीलिए तरह-तरह की आदेश और पत्र जारी किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में दाखिल हो जाएगी।  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM