उप्र : नाबालिग भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता, मामला दर्ज
उप्र : नाबालिग भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता, मामला दर्ज
Published : Dec 23, 2022, 1:52 pm IST
Updated : Dec 23, 2022, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Minor brother-sister suddenly missing under suspicious circumstances, case registered
UP: Minor brother-sister suddenly missing under suspicious circumstances, case registered

दोनों भाई-बहन छत से उतरकर नीचे आए और अपने परिजनों को बिना कुछ बताए बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि बच्चे जब वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू...

सहारनपुर :  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में दो नाबालिग भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि देवबंद थाना क्षेत्र के सांपला बकाल गांव निवासी अमजद की बेटी मुस्कान (15) और बेटा समद (10) बीते 18 दिसंबर को अपने घर की छत पर खेल रहे थे।

राय के मुताबिक, दोनों भाई-बहन छत से उतरकर नीचे आए और अपने परिजनों को बिना कुछ बताए बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि बच्चे जब वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

राय के अनुसार, बच्चों के बृहस्पतिवार तक वापस न लौटने पर उनकी मां सादिया ने देवबंद थाने में उनकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अमजद सऊदी अरब में काम करता है, जबकि सादिया देवबंद के सांपला बकाल गांव में अपने बच्चों के साथ रहती है। सादिया का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है .

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM