अमेठी से भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे राहुल गांधी : अजय राय का दावा

खबरे |

खबरे |

अमेठी से भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे राहुल गांधी : अजय राय का दावा
Published : Aug 24, 2023, 5:34 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

राय ने आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी उनके द्वारा अमेठी में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में झूठ बोल रही हैं।

अमेठी (उत्तर प्रदेश): कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी का अमेठी से रिश्ता राजनीतिक नहीं बल्कि पीढ़ियों का है और उन्हें विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी के लोग भारी अंतर से राहुल की जीत सुनिश्चित करेंगे।

राय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिये वाराणसी से लखनऊ जाते वक्त अमेठी में मुसाफिरखाना के वरनापुर गांव में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी की तरह अमेठी के लोगों से झूठ नहीं बोला है। ईरानी ने सांसद बनने के बाद 13 रुपये किलोग्राम चीनी उपलब्ध कराने का वादा किया था। उन्होंने कहा, "अमेठी के लोगों की मांग है कि राहुल गांधी को यहां से अगला चुनाव लड़ना चाहिए और वे भारी अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।"

भाजपा से स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कटाक्ष करते हुए राय ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए 13 रुपये प्रति किलोग्राम चीनी उपलब्ध कराने का वादा किया था। राय ने व्यंग्यात्मक लहजे में सवाल किया, ''अब 13 रुपये प्रति किलोग्राम चीनी कहां है।'' राय ने आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी उनके द्वारा अमेठी में कराए गए विकास कार्यों के संबंध में झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता सब कुछ समझ चुकी है और इस बार राहुल गांधी कम से कम पांच लाख वोटों से अमेठी से चुनाव जीतेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी अमेठी परिवार के सदस्य हैं और इस बार अमेठी की जनता उनके बेटे, उनके भाई, उनके परिवार के सदस्य को चुनाव जिताने जा रही है।

कई औद्योगिक इकाइयों के उद्घाटन के सिलसिले में दो दिन के लिए स्थानीय सांसद ईरानी के अमेठी आने के संबंध में सवाल करने पर राय ने कहा, "राहुल के यहां आने की खबर से डरकर वह अमेठी में घूम रही हैं। अब उन्हें अमेठी की याद आई है। अब वह घर-घर जाएंगी, लेकिन अब कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि अमेठी के लोग राहुल के परिवार के साथ खड़े हैं।''

राय ने इस बात पर जोर दिया कि राहुल गांधी अपने फायदे के लिए राजनीति नहीं करते हैं और नाहीं अपने फायदे के लिए उन्होंने कभी झूठ नहीं बोला है।.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के हाथों राहुल की पराजय से पहले अमेठी लंबे समय तक नेहरू—गांधी का किला रहा है। राहुल ने तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उनसे पहले इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व उनके माता-पिता सोनिया गांधी और राजीव गांधी भी कर चुके हैं। इससे पहले, कार्यकर्ताओं ने राय का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया और महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल और गुलदस्ते भेंट किये। सभी ने राय को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Location: India, Uttar Pradesh, Amethi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM