Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- '4 जून को उप्र से भाजपा का सफाया हो जाएगा'

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- '4 जून को उप्र से भाजपा का सफाया हो जाएगा'
Published : May 25, 2024, 3:14 pm IST
Updated : May 25, 2024, 3:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Akhilesh Yadav made a big claim, said- 'BJP will be wiped out from Uttar Pradesh on June 4'
Akhilesh Yadav made a big claim, said- 'BJP will be wiped out from Uttar Pradesh on June 4'

सपा प्रमुख ने जनता का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ''जनता खुद चुनाव लड़ रही है और पहले चरण से ही जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है।''

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि चार जून को जब मतगणना होगी तो उत्‍तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो जाएगा।

अखिलेश यादव यहां देवरिया लोकसभा क्षेत्र से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) से कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अजय कुमार सिंह के समर्थन में एक संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा प्रमुख ने जनता का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ''जनता खुद चुनाव लड़ रही है और पहले चरण से ही जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है।''

उन्होंने कहा ''इस बार उत्तर प्रदेश में जो हवा चली है, ये जो माहौल बना है और जिस तरह ‘इंडिया’ गठबंधन को समर्थन मिल रहा है, मुझे पूरा भरोसा है कि चार जून को भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया होना तय है।'' यादव ने यह भी दावा किया कि चार जून को मंत्रिमंडल तो बदलेगा ही, मीडिया मंडल भी बदलेगा।

Lucknow Retired IAS News: रिटायर्ड IAS के घर पर लूटपात, पत्नी को फंदे से लटकाया, लखनऊ में बड़ी वारदात

भाजपा पर चुनावी बाण्ड के नाम पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से चंदा वसूलने का आरोप लगाते हुए यादव ने दावा किया कि इसी वजह से देश में महंगाई बढ़ गयी क्योंकि जिन कंपनियों ने चंदा दिया उन्होंने मुनाफा कमाने के लिए महंगाई बढ़ाई।

अखिलेश यादव ने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ''यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है और जो लोग मन की बात करते थे, जो मनमर्जी थे, उनसे कहना चाहते हैं कि अब मन की बात नहीं चलेगी, अब संविधान की बात चलेगी।''

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया। देवरिया और कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

(For more news apart from Akhilesh Yadav made a big claim, said- 'BJP will be wiped out from Uttar Pradesh on June 4', stay tuned to Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM