लखनऊ में भाजपा विधायक के सरकारी आवास में युवक ने की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

लखनऊ में भाजपा विधायक के सरकारी आवास में युवक ने की आत्महत्या
Published : Sep 25, 2023, 12:43 pm IST
Updated : Sep 25, 2023, 12:43 pm IST
SHARE ARTICLE
बीजेपी विधायक के साथ मृतक श्रेष्ठ त्रिपाठी की फाइल फोटो
बीजेपी विधायक के साथ मृतक श्रेष्ठ त्रिपाठी की फाइल फोटो

सूत्रों ने बताया कि श्रेष्ठ तिवारी विधायक की मीडिया टीम में काम करता था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी श्रेष्ठ तिवारी (30) के रूप में हुई है।

हजरतगंज क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरविंद कुमार वर्मा ने  बताया कि रविवार रात बख्शी का तालाब क्षेत्र से विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर एक युवक के जान देने की सूचना मिली थी।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे से लटका मिला।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में कानून कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विधायक अभी लखनऊ में नहीं हैं और अभी किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, तथा आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि श्रेष्ठ तिवारी विधायक की मीडिया टीम में काम करता था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM