CM योगी ने मदुरै रेल हादसे पर जताया दुख, आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश

खबरे |

खबरे |

CM योगी ने मदुरै रेल हादसे पर जताया दुख, आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश
Published : Aug 26, 2023, 1:13 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Yogi expressed grief over the Madurai train accident
Yogi expressed grief over the Madurai train accident

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) को उत्तर प्रदेश के यात्रियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के खड़े डिब्बे में शनिवार तड़के आग लगने की घटना में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख जताया। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने मदुरै रेल हादसे के मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की और कहा कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) को उत्तर प्रदेश के यात्रियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय कर यात्रियों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा। बयान के अनुसार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए कमान संभाल ली है। इस बीच, मुख्‍यमंत्री ने रेल मंत्री से भी फोन पर बात की।

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ितों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1070 और दो अन्‍य हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के आदेश दिए हैं। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के खड़े डिब्बे में शनिवार तड़के आग लगने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। दक्षिण रेलवे ने डिब्बे में अवैध रूप से ले जाए गए ‘गैस सिलेंडर’ को हादसे की वजह बताया है।  जिस डिब्बे में आग लगी, वह एक ‘प्राइवेट पार्टी कोच’ (किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा) था और उसमें सवार 65 यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM