Uttar Pradesh News: यूपी के बलिया में जीप और पिकअप गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 6 की मौत

खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News: यूपी के बलिया में जीप और पिकअप गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 6 की मौत
Published : Feb 27, 2024, 10:10 am IST
Updated : Feb 27, 2024, 10:10 am IST
SHARE ARTICLE
Fierce collision between jeep and pickup vehicle in Ballia, UP, 6 killed in the accident News In Hindi
Fierce collision between jeep and pickup vehicle in Ballia, UP, 6 killed in the accident News In Hindi

मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोकटी थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार तड़के लगभग ढाई-तीन बजे हुई.

Fierce collision between jeep and pickup vehicle in Ballia, UP, 6 killed in the accident News In Hindi: यूपी के बलिया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत की खबर है वहीं कई अन्य घायल हुए हैं. जानकारी है कि  तिलक समारोह से लौट रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और दो जीप में टक्कर हो गई.  इस घटना में छह लोगो की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोकटी थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार तड़के लगभग ढाई-तीन बजे हुई.   घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान अमित कुमार गुप्ता (46), रणजीत शर्मा (32), यश गुप्ता (नौ), राज गुप्ता (11), राजेंद्र गुप्ता (50) और एक अज्ञात के रूप में हुई है। मृतकों में यश गुप्ता व राज गुप्ता सगे भाई थे। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

 घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान सहित वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि दोनों जीप में कुल 17 लोग सवार थे। जीप में सवार लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(For more news apart from Fierce collision between jeep and pickup vehicle in Ballia, UP, 6 killed in the accident News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM