UP News: सरकारी नौकरी जानकर की थी शादी, बाद में दूल्हा निकला ड्राइवर, सच्चाई जानकर हैरान रह गई पत्नी

खबरे |

खबरे |

UP News: सरकारी नौकरी जानकर की थी शादी, बाद में दूल्हा निकला ड्राइवर, सच्चाई जानकर हैरान रह गई पत्नी
Published : Jun 28, 2024, 4:30 pm IST
Updated : Jun 28, 2024, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
UP News Married after knowing about government job, later the groom turned out to be a driver
UP News Married after knowing about government job, later the groom turned out to be a driver

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके ससुराल वालों ने उसे और उसके परिवार को  धोखा देकर ये शादी करवाया।

UP News: यूपी के बांदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले उसके पति ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया था लेकिन बाद में पता चला कि वह एक निजी वाहन का ड्राइवर है इससे नाराज होकर पत्नी थाने पहुंच गई। फिलहाल पति समेत ससुर पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके ससुराल वालों ने उसे और उसके परिवार को  धोखा देकर ये शादी करवाया। शादी से पहले ससुराल वालों ने बताया था कि उनका बेटा सरकारी नौकरी में है। हरियाणा में भी मकान, प्लॉट आदि हैं। जिसके बाद मेरे परिवार ने 2020 में मेरी शादी की.

लेकिन जब मैं ससुराल पहुंची तो पता चला कि लड़का नौकरी नहीं करता बल्कि ड्राइवर है. वह प्राइवेट कार चलाता है। सच्चाई जानकर मैं हैरान रह गई. जब उसने अपने पति और ससुराल वालों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मजबूरी में पुलिस के पास जाना पड़ा। मैं कई  सालों से सहती आ रही हूं पर अब और नहीं।

फिलहाल पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के पति और उसके परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एफआईआर के मुताबिक पीड़िता का नाम अनुराधा देवी है और उसने अपने पति रवि कुमार, ससुर राकेश कुमार, सास पिंकी कुमारी, देवर अंकित समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों को नामजद किया है. पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे.

(For more news apart from UP News Married after knowing about government job, later the groom turned out to be a driver, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: up news

Location: India, Uttar Pradesh, Banda

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM