UP News: सहारनपुर में गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत

खबरे |

खबरे |

UP News: सहारनपुर में गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत
Published : Jul 28, 2023, 4:55 pm IST
Updated : Jul 28, 2023, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश):  जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में दो भाइयों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि गंगोह थाना क्षेत्र के बेगी नाजर गांव के निवासी नसीम का पुत्र सुहैल (सात) और उसका भतीजा तौहीद (नौ) बुधवार शाम को घर से लापता हो गये थे। परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बृहस्पतिवार को दोनों की गुमशुदगी दर्ज करायी। जैन ने बताया कि बच्चों की पुलिस ने तलाश शुरू की और बृहस्पतिवार की शाम किसी की नजर 10 फुट गहरे गड्ढे पर पड़ी तो एक ग्रामीण उसमें उतरा। उन्‍होंने बताया कि दोनों बच्चों के शव और एक साइकिल बरामद हो गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की मौत पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई है। बच्चों के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM