घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का फैसला देश की राजनीति में लाएगा बदलाव: अखिलेश यादव

खबरे |

खबरे |

घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का फैसला देश की राजनीति में लाएगा बदलाव: अखिलेश यादव
Published : Aug 29, 2023, 4:02 pm IST
Updated : Aug 29, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
The decision of the by-election on Ghosi assembly seat will bring change in the country's politics: Akhilesh Yadav
The decision of the by-election on Ghosi assembly seat will bring change in the country's politics: Akhilesh Yadav

  घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को होनी है।

मऊ (उप्र): समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव का फैसला देश की राजनीति बदलाव लाएगा।

सपा प्रमुख यहां कोपागंज स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुधाकर सिंह के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा ‘‘अगर आपको मुकाबला भी करना पड़े तो अपने वोट के अधिकार के लिए मुकाबला करना, क्योंकि घोसी विधानसभा उपचुनाव का संदेश केवल उप्र के लिए नहीं है। घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के एक-एक वोट का संदेश देश में जाने वाला है, क्योंकि देश में कहीं और ऐसा चुनाव नहीं होने जा रहा।’’ यादव ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों से मिले समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा ‘‘ऐसा चुनाव शायद ही उप्र में देखने को मिला होगा, जहां पर सपा के प्रत्याशी के लिए जाति, धर्म से लेकर सब सीमाएं टूट गयी। अगर जाति धर्म की सीमाएं टूटी हैं तो दलों के सब बंधन भी टूट गये।’’ उन्होंने कहा कि कभी विरोधी रहे दल आज सपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का साथ दे रहे दलों को वह बधाई देते हैं क्योंकि यह महत्वपूर्ण लड़ाई है। उन्होंने कहा ‘‘यह छोटी बड़ी लड़ाई नहीं है। यह बड़ा फैसला होगा आपका। यह ऐसा फैसला होगा जो देश की राजनीति में बदलाव लाएगा।’’

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी और देश के दलों के एकजुट होने से लोग (सत्तापक्ष) घबराए हुए हैं।  घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को होनी है।

घोसी सीट 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर विजयी हुए दारा सिंह चौहान के पिछले महीने सपा की सदस्यता से त्यागपत्र देने और भाजपा में शामिल होने के कारण रिक्त हुई है। भाजपा ने उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Mansa की बर्खास्त Police Lady Constable के साथी सोनू की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

16 Apr 2025 5:59 PM

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM