उप्र : बेकाबू मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन युवकों की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र : बेकाबू मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन युवकों की मौत
Published : Dec 30, 2022, 11:55 am IST
Updated : Dec 30, 2022, 11:55 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Uncontrollable motorcycle collision, three youths died
UP: Uncontrollable motorcycle collision, three youths died

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

सीतापुर :  उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र में बिसवां लहरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।  उन्होंने बताया कि इस हादसे में शोएब, शादाब और मुबीन नाम के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

दीक्षित के मुताबिक, मरने वाले तीनों युवकों की उम्र 30 साल के आसपास है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल एक अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीक्षित के अनुसार, घटना के वक्त मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायल के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM