उत्तर प्रदेश : बलरामपुर में सिपाही ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की
उत्तर प्रदेश : बलरामपुर में सिपाही ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की
Published : Jan 31, 2023, 3:27 pm IST
Updated : Jan 31, 2023, 3:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Constable commits suicide by shooting himself with service rifle in Uttar Pradesh's Balrampur
Constable commits suicide by shooting himself with service rifle in Uttar Pradesh's Balrampur

पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने यहां बताया कि 2020 बैच का सिपाही अभिषेक यादव पिछले एक माह से उनके आवास पर तैनात था।

बलरामपुर (उप्र) : बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आवास पर तैनात एक सिपाही ने मंगलवार तड़के कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने यहां बताया कि 2020 बैच का सिपाही अभिषेक यादव पिछले एक माह से उनके आवास पर तैनात था। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उसने अपने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दूसरा सिपाही गारद कक्ष में गया, जहां उसने यादव को खून से लथपथ पाया। उन्होंने बताया कि यादव कई महीनों से माइग्रेन से पीड़ित था और उसका इलाज हो रहा था।

एसपी ने बताया कि यादव पुलिस लाइंस के पास एक किराए के मकान में रहता था। उसने सोमवार रात को कुछ लोगों से फोन पर बात की थी।

पुलिस ने बताया कि अभिषेक यादव के भाई विनय यादव ने सूचित किया कि रविवार देर शाम अभिषेक का घर पर फोन आया था और उसने सिर दर्द की बात कही थी, लेकिन उसकी बातों से ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह ऐसा कोई कदम उठा लेगा और आत्महत्या का कोई कारण भी नजर नहीं आता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM