Hardoi Accident News: बारातियों को ले जा रही कार खाई में गिरी, एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत
Published : May 31, 2025, 9:50 am IST
Updated : May 31, 2025, 9:50 am IST
SHARE ARTICLE
UP Hardoi Accident Five people died including child News In Hindi
UP Hardoi Accident Five people died including child News In Hindi

कार के अंदर फंसे लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया।

UP Hardoi Accident Five people died including child News In Hindi: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां 11 बारातियों को ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत (Hardoi Accident Uttar Pradesh News) हो गई.

6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कार के अंदर फंसे लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद में भर्ती कराया।

वहां इलाज के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि 6 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

(For more news apart from UP Hardoi Accident Five people died including child News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM

तेल की कीमतों पर युद्ध का असर, नायरा एनर्जी ने तेल की कीमतें बढ़ाईं, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

27 Mar 2026 1:43 PM

स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कोच से खास बातचीत, Exclusive Interview

03 Jun 2025 5:53 PM

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM