Uttarakhand Weather: घने कोहरे और शीतलहर से उत्तराखंड में बड़ी ठिठुरन,देहरादून में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस
Uttarakhand Weather: घने कोहरे और शीतलहर से उत्तराखंड में बड़ी ठिठुरन,देहरादून में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस
Published : Jan 9, 2026, 2:36 pm IST
Updated : Jan 9, 2026, 2:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Dense fog and cold wave cause severe chill in Uttarakhand
Dense fog and cold wave cause severe chill in Uttarakhand

आज कई इलाकों में छाया घना कोहरा।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है, जिससे चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में पानी की पाइपलाइनें जम गई हैं। वहीं, देहरादून के चकराता में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसके कारण पानी जम गया। आज सुबह यहां ओस भी देखी गई।(Dense fog and cold wave cause severe chill in Uttarakhand news in hindi) 

मौसम विभाग के अनुसार, आज हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के निचले इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, पिथौरागढ़ के आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में दो दिनों से लगातार तापमान -21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यमुनोत्री धाम में तापमान -16 डिग्री सेल्सियस, मुनस्यारी में -8 डिग्री सेल्सियस, बद्रीनाथ में -17 डिग्री सेल्सियस, हेमकुंट साहिब में -10 डिग्री सेल्सियस और हर्षिल में -14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में मौसम सूखा होने के बावजूद ठंड का असर लगातार बना हुआ है। आज भी राज्य में मौसम सूखा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 जनवरी तक राज्य में मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है।

(For more news apart from Dense fog and cold wave cause severe chill in Uttarakhand news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM