Share Market Before Budget 2024: अंतरिम बजट से पहले घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव

खबरे |

खबरे |

Share Market Before Budget 2024: अंतरिम बजट से पहले घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव
Published : Feb 1, 2024, 10:45 am IST
Updated : Feb 1, 2024, 10:45 am IST
SHARE ARTICLE
Share Market Before Budget 2024
Share Market Before Budget 2024

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 248.4 अंक चढ़कर 72,000.51 अंक पर पहुंच गया।

Share Market Before Budget 2024 News In Hindi: अंतरिम बजट से पहले घेरलू बाजारों के बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार शुरू करने के बाद उतार-चढ़वा आया।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 248.4 अंक चढ़कर 72,000.51 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 62.65 अंक बढ़कर 21,788.35 अंक पर रहा। अंतरिम बजट से पहले हालांकि दोनों सूचकांकों में उतार-चढ़ाव आया और वे ऊंचे तथा निचले स्तर के बीच कारोबार करते रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, बजाज फिनसर्व और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बेहद नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,660.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(For more news apart from Share Market Before Budget 2024 News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM