LPG Cylinder Price Hike:बजट डे पर महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर ₹50 हुआ महंगा
LPG Cylinder Price Hike:बजट डे पर महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर ₹50 हुआ महंगा
Published : Feb 1, 2026, 1:48 pm IST
Updated : Feb 1, 2026, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Commercial LPG cylinders rise by Rs 50 from today
Commercial LPG cylinders rise by Rs 50 from today

19 kg वाले LPG सिलेंडर के दाम बढ़े।

LPG Cylinder Price Hike: फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने आम लोगों को झटका दे दिया है। आज देश में बजट पेश किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 1 फरवरी 2026 से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देशभर के बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर महंगे हो गए हैं।

ऑयल कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। बजट वाले दिन यह सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हर नए महीने की शुरुआत कई वित्तीय बदलावों के साथ होती है और फरवरी का महीना भी कई बड़े बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों की शुरुआत ने ही लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका दे दिया है। बजट के दिन तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे 1 फरवरी से यह सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जनवरी की शुरुआत में भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 111 रुपये तक का इजाफा किया था। उस दौरान दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1580.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया था।

वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये से 1642.50 रुपये और चेन्नई में 1739.50 रुपये से बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दी गई थी।

बीते कुछ महीनों पर नजर डालें तो 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 8 अप्रैल 2025 के स्तर पर ही बनी हुई हैं। यानी लंबे समय से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1 फरवरी को 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये बनी हुई है।

(For more news apart from Commercial LPG cylinders rise by Rs 50 from today news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM