चांदी 1 लाख और घटकर 2 लाख 74 हजार प्रति किलो पर पहुंची।
Gold-Silver Price Today: गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। आज, 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले वायदा बाजार में चांदी का भाव 26 हजार रुपए (9%) गिर गया। (The price of gold has reached ₹1,40,000 per 10 grams news in hindi)
1 किलो चांदी का भाव अब 2.65 लाख रुपए पर आ गया है। सोने में भी गिरावट रही, जिसमें 10 ग्राम सोना 12 हजार रुपए (8%) कम होकर 1.38 लाख रुपए पर बंद हुआ।
सर्राफा बाजार आज बंद है। वहीं, 30 जनवरी को चांदी 40 हजार रुपए गिर चुकी थी।
सर्राफा बाजार आज बंद है। इससे पहले, 30 जनवरी को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी का भाव 3,39,350 रुपए पर आ गया है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर पहुंचा।
आज, 1 फरवरी को बजट के खास मौके पर, MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने का भाव 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी लगभग 2.74 लाख रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
सोना और चांदी की कीमतों में MCX पर आई गिरावट का असर सीधे एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर भी पड़ा। रविवार को शुरुआती ट्रेडिंग में गोल्ड ETF लगभग 8% तक गिर गए, जबकि सिल्वर ETF में 15% तक की गिरावट देखी गई।
(For more news apart from The price of gold has reached ₹1,40,000 per 10 grams news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi)