World Responsible Nations: जिम्मेदार देशों की सूची में भारत ने पाया 16वां स्थान, चीन, रूस और अमेरिका पीछे
World Responsible Nations: जिम्मेदार देशों की सूची में भारत ने पाया 16वां स्थान, चीन, रूस और अमेरिका पीछे
Published : Feb 4, 2026, 7:28 pm IST
Updated : Feb 4, 2026, 7:28 pm IST
SHARE ARTICLE
India secured the 16th position in the list of responsible countries, ahead of China, Russia, and the United States
India secured the 16th position in the list of responsible countries, ahead of China, Russia, and the United States

इस सूची में भारत को 16वां स्थान मिला है और इसका स्कोर 0.5515 रहा।

World Responsible Nations: वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) ने साल 2026 के लिए जिम्मेदार देशों की सूची जारी की है, और हैरानी की बात यह है कि इस सूची में चीन, रूस और अमेरिका का नाम टॉप 10 में नहीं है। भारत भी इस सूची में टॉप 10 में शामिल नहीं है। इसके चलते लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि भारत इस लिस्ट में किस स्थान पर है।

यह सूची वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (WIF) ने 19 जनवरी को प्रकाशित की थी। इस सूची में पहले नंबर पर सिंगापुर है, यानी WIF के अनुसार सिंगापुर सबसे जिम्मेदार देश है। वहीं, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

भारत इस लिस्ट में कहां है?

इस सूची में भारत को 16वां स्थान मिला है और इसका स्कोर 0.5515 रहा। भले ही भारत टॉप 10 में शामिल नहीं है, फिर भी उसने चीन, रूस और अमेरिका को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए कुल 154 देशों का सर्वे किया गया। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है कि उसे चीन, रूस और अमेरिका से अधिक जिम्मेदार देश माना गया।

इस लिस्ट में देश की ईमानदारी, अच्छी शासन व्यवस्था, सामाजिक भलाई, पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक जिम्मेदारी जैसे पैमानों को ध्यान में रखा गया है। यह वैश्विक रैंकिंग से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें किसी देश की आर्थिक या सैन्य शक्ति को नहीं मापा गया। इस लिस्ट का आधार केवल यह है कि कोई देश अपने नागरिकों और दुनिया के प्रति कितना जिम्मेदार है।

इस सूची में अमेरिका 66वें, चीन 68वें और पाकिस्तान 90वें स्थान पर है। इस प्रकार, भारत ने 16वां स्थान हासिल करके इन देशों को पीछे छोड़ दिया है।

(For more news apart from India secured the 16th position in the list of responsible countries, ahead of China, Russia, and the United States news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: india top responsible nation, responsible nations ranking, global responsibility index, india ahead of china russia us, international accountability report, list of responsible nations 2026, india global leadership in responsibility, china russia us responsible nations ranking, india recognized as most responsible country, global report on responsible nations, india international standing, responsible governance index, global responsibility ranking 2026, india leadership in global responsibility, country responsibility score comparison, rozanaspokesman hindi, भारत शीर्ष जिम्मेदार राष्ट्र, जिम्मेदार राष्ट्रों की रैंकिंग, वैश्विक जिम्मेदारी सूचकांक, भारत चीन रूस अमेरिका से आगे, अंतर्राष्ट्रीय जवाबदेही रिपोर्ट, जिम्मेदार राष्ट्रों की सूची 2026, जिम्मेदारी में भारत का वैश्विक नेतृत्व, चीन रूस अमेरिका जिम्मेदार राष्ट्रों की रैंकिंग, भारत को सबसे जिम्मेदार देश के रूप में मान्यता, जिम्मेदार राष्ट्रों पर वैश्विक रिपोर्ट, भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, जिम्मेदार शासन सूचकांक, वैश्विक जिम्मेदारी रैंकिंग 2026, वैश्विक जिम्मेदारी में भारत का नेतृत्व, देश जिम्मेदारी स्कोर तुलना, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM