Adani Group Shares Fall News: अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट

खबरे |

खबरे |

Adani Group Shares Fall News: अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट
Published : Jun 4, 2024, 12:43 pm IST
Updated : Jun 4, 2024, 12:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Heavy fall in shares of Adani Group companies
Heavy fall in shares of Adani Group companies

भाजपा को ‘एग्टिट पोल’ की तुलना में कम सीट मिलने के बीच समूह के शेयरों में गिरावट आई है।

Adani Group Shares Fall News In Hindi: अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को ‘एग्टिट पोल’ की तुलना में कम सीट मिलने के बीच समूह के शेयरों में गिरावट आई है।

बीएसई पर अडाणी पोर्ट्स का शेयर 20 प्रतिशत, अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 19.80 प्रतिशत, अडाणी पावर का 19.76 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स का 19.20 प्रतिशत तथा समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 19.13 प्रतिशत टूटा।

ये भी पढ़ें; China Spacecraft News: चंद्रमा की सुदूर सतह से पत्थर, मिट्टी के नमूने लेकर रवाना हुआ चीन का अंतरिक्षयान

अडाणी टोटल गैस के शेयर में 18.55 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 18.31 प्रतिशत, एनडीटीवी में 15.65 प्रतिशत, एसीसी में 14.49 प्रतिशत तथा अडाणी विल्मर में 9.81 प्रतिशत की गिरावट आई।

पिछले कारोबार की रिकॉर्ड तेजी को तोड़ते हुए 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 4,131.44 अंक या 5.40 प्रतिशत गिरकर 72,337.34 अंक पर आ गया। निफ्टी 1,263.3 अंक या 5.43 प्रतिशत गिरकर 22,000.60 अंक पर रहा।

(For more news apart from Heavy fall in shares of Adani Group companies, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM