तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा, डीजल पर 6.5 रुपये का नुकसान
तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा, डीजल पर 6.5 रुपये का नुकसान
Published : Jan 6, 2023, 6:05 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 6:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Oil companies profit Rs 10 per liter on petrol, loss Rs 6.5 on diesel
Oil companies profit Rs 10 per liter on petrol, loss Rs 6.5 on diesel

कच्चे तेल की कीमत अप्रैल में 102.97 डॉलर प्रति बैरल थी, जो जून में बढ़कर 116.01 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। यह कीमत इस महीने 78.09 डॉलर ...

New Delhi : तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा है, लेकिन पिछले घाटे की भरपाई करने के लिए खुदरा कीमतों में कमी नहीं की गई है। इसके साथ ही एक रिपोर्ट में बताया गया कि डीजल की बिक्री पर कंपनियों को 6.5 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने पिछले 15 महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधित नहीं किया है। हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में पर्याप्त कमी हुई है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा, ''24 जून 2022 को समाप्त सप्ताह में पेट्रोल पर 17.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 27.7 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड नुकसान के बाद, तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) में पेट्रोल की बिक्री पर 10 रुपये प्रति लीटर की दर से मुनाफा हुआ। दूसरी ओर डीजल पर नुकसान घटकर 6.5 रुपये प्रति लीटर रह गया।''

तीनों कंपनियों ने छह अप्रैल 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। कच्चे तेल की कीमत अप्रैल में 102.97 डॉलर प्रति बैरल थी, जो जून में बढ़कर 116.01 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। यह कीमत इस महीने 78.09 डॉलर तक गिर गई।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने उम्मीद जताई कि दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड घाटे के बाद ये तीनों कंपनियां मुनाफे की स्थिति में आ सकती हैं .

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM