रुपया शुरुआती कारोबार में 42 पैसे टूटकर 82.50 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में 42 पैसे टूटकर 82.50 प्रति डॉलर पर
Published : Feb 6, 2023, 10:49 am IST
Updated : Feb 6, 2023, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
Rupee falls 42 paise to 82.50 per dollar in early trade
Rupee falls 42 paise to 82.50 per dollar in early trade

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.35 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.50 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया।

मुंबई : अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 42 पैसे टूटकर 82.50 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.35 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.50 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 42 पैसे की गिरावट है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 82.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.09 पर पहुंच गया।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM