BSL ने दर्ज की जल संरक्षण एवं पुनर्चक्रण में ऐतिहासिक उपलब्धि
BSL ने दर्ज की जल संरक्षण एवं पुनर्चक्रण में ऐतिहासिक उपलब्धि
Published : Jan 7, 2026, 4:53 pm IST
Updated : Jan 7, 2026, 4:53 pm IST
SHARE ARTICLE
ताजे जल की शुद्ध लागत में लगभग 55 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी हासिल की
ताजे जल की शुद्ध लागत में लगभग 55 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी हासिल की

ताजे जल की शुद्ध लागत में लगभग 55 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी हासिल की

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र ने जल संरक्षण एवं पुनर्चक्रण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए संसाधन प्रबंधन की दिशा में एक नया मानक स्थापित किया है। जल प्रबंधन विभाग (डब्ल्यूएमडी) द्वारा निरंतर, सुनियोजित एवं प्रणालीगत पहलों के परिणामस्वरूप बीते एक वर्ष के दौरान न केवल जल की कुल खपत में उल्लेखनीय कमी आई है, बल्कि ताजे जल की शुद्ध लागत में भी ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक वर्ष के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 में जहां कुल जल खपत 99,86,400 घन मीटर थी, वहीं दिसंबर 2025 में यह घटकर 72,81,600 घन मीटर रह गई। यह मासिक जल दोहन में लगभग 27 प्रतिशत की प्रभावशाली कमी को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में जल दरों में वृद्धि के बावजूद बीएसएल ने ताजे जल की शुद्ध लागत में लगभग 55 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी हासिल की है।

यह उपलब्धि बीएसएल द्वारा अपनाए गए सुविचारित एवं चरणबद्ध उपायों का प्रतिफल है। प्रमुख पहलों के अंतर्गत ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज  प्रणालियों में क्रमिक सुधार किए गए, जिससे अपशिष्ट जल के संग्रहण, उपचार एवं पुन उपयोग की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसके साथ ही आंतरिक जल पुन उपयोग को अधिकतम करते हुए ताजे जल की खपत को न्यूनतम करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए। इसके अतिरिक्त, प्रमुख जल टनलों एवं वितरण नेटवर्क में पुरानी एवं क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों के प्रतिस्थापन एवं पुनर्वास से दीर्घकालिक रिसाव तथा अनियंत्रित जल हानि पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सका। स्लज कम्पार्टमेंट्स, क्लैरिफायर्स एवं जलाशयों से बड़े पैमाने पर गाद एवं स्लज की सफाई कर उनकी जल वहन क्षमता को पुनर्स्थापित किया गया।

पीएच मान, टोटल सस्पेंडेड सॉलिड (टीएसएस) एवं स्लज निष्कासन पर बेहतर प्रक्रिया नियंत्रण के माध्यम से पुन उपयोग हेतु उपचारित जल की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की गई। साथ ही सतत निगरानी व्यवस्था, मीटरिंग के युक्तिकरण एवं उपयोगिताओं में संचालनात्मक अनुशासन को सुदृढ़ बनाकर इन पहलों की प्रभावशीलता को और मजबूती प्रदान की गई।इन समग्र प्रयासों के परिणामस्वरूप जहां एक ओर बीएसएल को उल्लेखनीय वित्तीय बचत हुई, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय दायित्वों, नियामक अनुपालन एवं सतत विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता और सशक्त हुई है। विशेष रूप से ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्रथाओं को सुदृढ़ करने एवं ताजे जल स्रोतों पर निर्भरता को कम करने की दिशा में यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई है।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM