Petrol Diesel Price News: पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर बढ़ीं, जानें ताजा रेट

खबरे |

खबरे |

Petrol Diesel Price News: पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर बढ़ीं, जानें ताजा रेट
Published : Jul 8, 2024, 12:05 pm IST
Updated : Jul 8, 2024, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
New prices of petrol and diesel latest news in hindi
New prices of petrol and diesel latest news in hindi

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol Diesel Price News In Hindi: सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट करती हैं। दरअसल, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित हैं। बता दें कि भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। जिसके बाद हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं।

यह भी पढ़ें: Gold And Silver Prices News: सोने की कीमत में गिरावट, जानें आपके शहर में 22 कैरेट सोने की कीमत

इसी तरह तेल कंपनियों ने 8 जुलाई यानी आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। ऐसे में अगर आप बाहर जा रहे हैं तो कार की टंकी फुल कराने से पहले आज पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जरूर जान लें। जिसके मुताबिक आज बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल राज्य स्तर पर महंगा हो गया है। बिहार में पेट्रोल 41 पैसे बढ़कर 107.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 38 पैसे बढ़कर 93.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें:  IND Vs ZIM T20 News:  भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रनों से जीता दूसरा टी-20 मैच 

यूपी में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे बढ़कर 91.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमत की बात करें तो आज पेट्रोल 20 पैसे घटकर 104.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे घटकर 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

(For more news apart from New prices of petrol and diesel latest news in hindi heat wave red alert, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM