Onion Price News : बढ़ती प्याज की कीमतों पर लगेगा लगाम, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

खबरे |

खबरे |

Onion Price News : बढ़ती प्याज की कीमतों पर लगेगा लगाम, सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम
Published : Dec 8, 2023, 6:22 pm IST
Updated : Dec 8, 2023, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Onion Price News
Onion Price News

सरकार ने अगले साल मार्च तक प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। 

Onion Exports News: प्याज की बढ़ती कीमतें आम लोगों का बजट लागातार बिगाड़ रहा है. ऐसे में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है और प्याज की बढ़ती कीमतों पर भी लगाम लग जाएगी। दरहसल, सरकार ने अगले साल मार्च तक प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। 

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा है कि प्याज की निर्यात नीति को 31 मार्च, 2024 तक मुक्त से प्रतिबंधित श्रेणी में बदल दिया गया है। सरकार का यह कदम प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित कर देगा।

दिल्ली में स्थानीय सब्जी विक्रेता 70-80 रुपये प्रति किलो प्याज बेच रहे हैं. इससे आम उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ने लगा है. इससे पहले अक्टूबर में, केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खुदरा बाजारों में बफर प्याज स्टॉक को 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचने का फैसला किया था।

सरकार ने इस साल 28 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक प्याज निर्यात के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 800 अमेरिकी डॉलर प्रति टन निर्धारित किया था। इससे पहले अगस्त में 31 दिसंबर तक प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया गया था. हालांकि, डीजीएफटी ने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अन्य देशों को उनके अनुरोध के आधार पर प्याज निर्यात करने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा इस अधिसूचना के जरिए पहले से भरी हुई प्याज की खेप के निर्यात की भी अनुमति दी गई है.

इसके अलावा, प्याज के निर्यात की भी अनुमति है यदि खेप इस अधिसूचना के जारी होने से पहले सीमा शुल्क को सौंप दी गई हो और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में पंजीकृत हो। ऐसी खेपों का निर्यात अगले साल 5 जनवरी तक किया जा सकता है. चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से 4 अगस्त के बीच देश से 9.75 लाख टन प्याज का निर्यात किया गया. निर्यात मूल्य के मामले में शीर्ष तीन आयातक देश बांग्लादेश, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं।

(For more news apart from  India bans export of onion till March next year  News in Hindi ', stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM