Share Market News: शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 398 अंक टूटा

खबरे |

खबरे |

Share Market News: शेयर बाजार में दो दिन से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 398 अंक टूटा
Published : Sep 11, 2024, 5:01 pm IST
Updated : Sep 11, 2024, 5:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Share Market News: Stop on the ongoing rise in the stock market for two days, Sensex fell by 398 points.
Share Market News: Stop on the ongoing rise in the stock market for two days, Sensex fell by 398 points.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.65 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,918.45 अंक पर बंद हुआ।

Share Market News: स्थानीय शेयर बाजारों में दो दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंक लुढ़क गया। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.13 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,523.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 498.15 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.65 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,918.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स को सबसे ज्यादा करीब छह प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,208.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.22 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 361.75 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 104.70 अंक मजबूत हुआ था।(pti)

(For more news apart from Share Market News: Stop on the ongoing rise in the stock market for two days, Sensex fell by 398 points, stay tuned to Rozana Spokesman)​
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM