शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 81.54 पर
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 81.54 पर
Published : Jan 12, 2023, 10:57 am IST
Updated : Jan 12, 2023, 10:57 am IST
SHARE ARTICLE
Rupee gains 14 paise at 81.54 against US dollar in early trade
Rupee gains 14 paise at 81.54 against US dollar in early trade

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.54 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

मुंबई : अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 81.54 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने की वजह से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.54 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 81.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत गिरकर 103.08 पर आ गया।वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 फीसदी बढ़कर 82.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM