अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क घटाने के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार : कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क घटाने के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार : कांग्रेस
Published : Sep 12, 2023, 6:21 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 6:21 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि सरकार को भारतीय किसानों एवं बागवानों के हित में इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

New Delhi: कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि सरकार ने अमेरिका को उपहार देते हुए अमेरिकी सेब (वाशिंगटन एपल) पर आयात शुल्क को 70 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने का फैसला किया है जो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बागवानों एवं किसानों पर चाबुक चलाने वाला कदम है।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि सरकार को भारतीय किसानों एवं बागवानों के हित में इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उस वक्त कहा करते थे कि विदेशी सेब पर 100 प्रतिशत आयात ड्यूटी लगा देंगे। लेक‍िन अब खबरें हैं क‍ि मोदी जी ने अमेर‍िका के सेब पर आयात शुल्क को 15 प्रतिशत करने का फैसला किया है जो पहले 70 प्रतिशत हुआ करता था।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मेजबान हो तो नरेन्द्र मोदी जी जैसा। अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि (जो बाइडन) ह‍िंदुस्‍तान आते हैं और अपने देश के क‍िसानों के ल‍िए उपहार लेकर चले जाते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के अपने सेब किसानों पर चाबुक चला रहे हैं। ’’

सुप्रिया ने हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हिमाचल में 10 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। राज्य की जीडीपी का करीब 14 प्रतिशत हिस्सा सेब के बागानों से आता है। आज वहां के लोगों को सहायता की जरूरत है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी राज्य के 5 लाख से ज्यादा सेब बागवानों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए और अपने किसानों को फायदा पहुंचाने के बारे में सोचना चाहिए।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM