शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 82.71 पर आया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरकर 82.71 पर आया
Published : Dec 13, 2022, 12:30 pm IST
Updated : Dec 13, 2022, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Rupee falls 20 paise to 82.71 against US dollar in early trade
Rupee falls 20 paise to 82.71 against US dollar in early trade

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.63 पर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.71 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले..

मुंबई : घरेलू पूंजी बाजारों से विदेशी कोष की निरंतर निकासी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.71 के स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशों में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी की वजह से रूपये में गिरावट सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.63 पर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.71 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 82.51 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 104.96 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 78.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM