सेंसेक्स में दो दिन की गिरावट थमी, 403 अंक चढ़ा

खबरे |

खबरे |

सेंसेक्स में दो दिन की गिरावट थमी, 403 अंक चढ़ा
Published : Dec 13, 2022, 5:16 pm IST
Updated : Dec 13, 2022, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Sensex halts two-day fall, rises 403 points
Sensex halts two-day fall, rises 403 points

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 402.73 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,533.30 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई : खुदरा मुद्रास्फीति के 11 माह में पहली बार छह प्रतिशत के स्तर से नीचे आने से उत्साहित स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई और दोनों प्रमुख सूचकांक अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 402.73 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,533.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इसमें 437.35 अंक तक उछाल दर्ज किया गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 110.85 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,608 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे। वहीं, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। यूरोप के शेयर बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को लाभ में बंद हुए थे।

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े छह प्रतिशत के नीचे आने से निवेशक उत्साहित दिखे। नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 5.88 प्रतिशत रही है जो पिछले 11 माह का निचला स्तर है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत चढ़कर 79.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 138.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे .

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM