रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर

खबरे |

खबरे |

रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर
Published : Dec 16, 2022, 6:04 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Rupee depreciates by 9 paise at 82.85 per dollar
Rupee depreciates by 9 paise at 82.85 per dollar

बाजार में रुपया 82.84 के स्तर पर काफी कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई :  अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल कीमतों में गिरावट से रुपये की हानि पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 के स्तर पर काफी कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.73 के उच्चस्तर और 82.89 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 104.69 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.29 प्रतिशत घटकर 79.35 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 461.22 अंक घटकर 61,337.81 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 710.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM