Share Market News: एचडीएफसी बैंक के शेयर में लगातार गिरावट से सेंसेक्स 314 अंक और लुढ़का

खबरे |

खबरे |

Share Market News: एचडीएफसी बैंक के शेयर में लगातार गिरावट से सेंसेक्स 314 अंक और लुढ़का
Published : Jan 18, 2024, 5:21 pm IST
Updated : Jan 18, 2024, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Sensex fell by 314 points due to continuous fall in HDFC Bank shares.
Sensex fell by 314 points due to continuous fall in HDFC Bank shares.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ।

Share Market News: स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 314 अंक लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक में लगातार बिकवाली और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में बिक्री से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 835.26 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.70 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 286.4 अंक तक गिर गया था।

हाल की तेजी के बाद बाजार में यह गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को रिकॉर्ड 73,427.59 अंक पर और निफ्टी 22,124.15 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। एचडीएफसी बैंक में गिरावट का सिलसिला जारी रहा तथा इसमें तीन प्रतिशत की और गिरावट आई। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का वित्तीय परिणाम बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से बैंक का शेयर टूटा है। कुल गिरावट में अकेले एचडीएफसी बैंक का योगदान 305 अंक रहा।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 10,578.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत चढ़कर 78.27 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बुधवार को 1,628.01 और निफ्टी 460.35 अंक टूटा था।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM